मेष आर्थिक राशिफल: किसी से उधार न लें
मेष राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में लाभ का दिन है और आज आपको ऑफिस में आपके काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है। यदि आप किसी से उधार लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आज कतई न लें। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा और अच्छे मित्रों से लाभ होगा। शाम का समय परिवार के लोगों के साथ आनंद में बीतेगा।
वृष आर्थिक राशिफल: दिन भर भागदौड़ करते रहेंगे
वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी व्यस्तता से भरा रहेगा और आज आप दिन भर भागदौड़ करते रहेंगे। चोट लगने का भय है, सावधान रहें और किसी भी मामले में निर्णय लेने से पहले सोच लें। आज रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में समय लगाना पडे़ तो दिल खोलकर लगाएं। आगे चलकर उसका भरपूर लाभ मिलेगा।
मिथुन आर्थिक राशिफल: फिजूलखर्च से बचें
मिथुन राशि के लोगों को सलाह है कि आज आप फिजूलखर्च से बचें और अपने काम पर ध्यान दें। सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान आ सकता है और आपकी जेब से कुछ धन खर्च हो सकता है। कुछ अकस्मात लाभ होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। शाम को आपका मन काम करने में लगेगा।
कर्क आर्थिक राशिफल: भाग्य का साथ मिल रहा है
कर्क राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिल रहा है और आज का दिन उत्तम रहेगा। परिश्रम करने से आपको लाभ होगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज ननिहाल पक्ष से प्रेम एवं विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। शान और शौकत के लिए धन खर्च करेंगे और शत्रु पक्ष से आपको लाभ होगा। माता-पिता का आज विशेष ध्यान रखें तो आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी।
सिंह आर्थिक राशिफल: आपको आर्थिक लाभ होगा
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मेहनत से काम करने वाला है। मानसिक रूप से मन अशांत रहेगा। माता-पिता के सहयोग से आपको आर्थिक लाभ होगा। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी के संकेत मिलेंगे, मधुरवाणी का प्रयोग करें, अन्यथा संबंधो में कटुता आएगी। आज आपको धन के मामले में लाभ होगा।
कन्या आर्थिक राशिफल: व्यापार में धन लाभ होगा
कन्या राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा। आपको साहस जुटाने से धन लाभ होगा। आपको माता-पिता का सुख सहयोग प्राप्त होगा। व्यर्थ व्यय का योग भी है। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे किन्तु लोग इसको आपकी मजबूरी या स्वार्थ ही समझेंगे। व्यापार में धन लाभ होगा।
तुला आर्थिक राशिफल: संपत्ति में वृद्धि होगी
तुला राशि के लोगों को लाभ होगा। आपके लिए शुभकारक है। आपके अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों की सेवा करेंगे। आज नए कार्यों में इनवेस्ट करना पड़े तो शुभ रहेगा और लाभ होगा।
वृश्चिक आर्थिक राशिफल: व्यापार में वृद्धि के योग हैं
वृश्चिक राशि के लोगों का मन अशांत रहेगा और आज आपको हर कार्य में मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं और आपको लाभ होगा। आप अपने धैर्य और प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त कर सकते हैं और हर प्रकार के विवादों का आज अंत होगा। यदि कोई वाद, विवाद लंबित है तो उसमें भी आपकी जीत होगी। सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है।
धनु आर्थिक राशिफल: आर्थिक स्थिति बेहतर होगी
धनु राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ का दिन है। आज आपके धन में वृद्धि होगी। आपके अंदर पुण्य की भावना रहेगी। आपको ऑफिस और परिवार के लोगों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सावधान रहें तथा खानपान पर संयम बरतें।
मकर आर्थिक राशिफल: भविष्य में आपको लाभ होगा
मकर राशि वालों के लिए लाभ का दिन है और आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति होगी। ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आ सकते हैं जो कि न चाहते हुए भी पूरे करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा और आपको व्यवसाय में भी लाभ होगा। रुके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नए कार्य में इनवेस्ट करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में आपको लाभ होगा।
कुंभ आर्थिक राशिफल: भौतिक सुविधाओं में वृद्धि होगी
कुंभ राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आज आपको बुद्धि विवेक से नई खोज करने में सफलता मिलेगी। सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। आपको अपने परिजनों की मदद करनी पड़ सकती है। सांसारिक सुख भोग, नौकर चाकरों का सुख मिलेगा और भौतिक सुविधाओं में वृद्धि होगी। सांयकाल से लेकर रात्रि तक समीप की यात्रा भी हो सकती है।
मीन आर्थिक राशिफल: आर्थिक लाभ का दिन है
मीन राशि के लोगों के लिए आर्थिक लाभ का दिन है और आज आपके धन में वृद्धि होगी। किसी विवाद का हल निकल सकता है। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाएंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा।