Career Horoscope, 13 July 2023: तुला और कुंभ राशि वालों के लिए उपलब्धियों से भरा है दिन, आपकी योजनाएं होंगी सफल

राशिफल

Career Horoscope 13 July 2023:

गुरुवार 13 जुलाई को कुंभ और तुला राशि वालों की किस्‍मत के सितारे बुलंद हैं। भाग्‍य आपका साथ दे रहा है और आपको धन लाभ के साथ ही करियर में भी सफलता मिलेगी। आइए जानते हैं विस्‍तार से गुरुवार का आर्थिक राशिफल।

मेष आर्थिक राशिफल : अधिकारी से अनबन हो सकती है

 

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित प्रभाव वाला रहेगा। कुछ मामलों में आज का दिन लाभ वाला तो कुछ में हानि वाला हो सकता है। कोई भी काम बिना सोचे न करें। वरना खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। किसी बड़े अधिकारी से अनबन करने पर आपका नुकसान हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें, वरना बात बिगड़ सकती है। नए आर्थिक संबंधों से आपका भाग्‍य चमकेगा। आपको समाज में सम्‍मान प्राप्‍त होगा। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। धन का खर्च काफी सोचविचारकर करें।

 

वृष आर्थिक राशिफल : अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है

 

वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानियों और नुकसान वाला हो सकता है। आप यदि व्यापारी हैं तो आज आपको सामान्‍य दिनों की तुलना में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। सरकारी नौकर हैं तो वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी आपको झेलनी पड़ सकती है। सायंकाल किसी काम से बाहर जा सकते हैं और उसमें आपको लाभ होगा। नई योजना की तरफ ध्यान दें तो लाभ हो सकता है।

 

मिथुन आर्थिक राशिफल : किस्‍मत का साथ प्राप्‍त होगा

 

मिथुन राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपको किस्‍मत का साथ प्राप्‍त होगा। दिन के उत्तरार्द्ध में आपको लाभ हो सकता है और आपके पास धन की आवक बनी रहेगी। नौकरी व्यवसाय से जुड़े मुद्दे हल हो जाएंगे। आपको आज बिजनस में मेहनत करने पर सफलता प्राप्‍त होगी। रात्रि का समय मित्रों, परिजनों के साथ खुशी में बीतेगा।

 

कर्क आर्थिक राशिफल : सफलता आपके कदम चूमेगी

 

कर्क राशि वालों का दिन शुभ है और आज व्‍यवसाय में आपको सफलता प्राप्‍त होगी। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करें तो आपको लाभ होगा। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। सामाजिक क्षेत्र में भी आपका मेलजोल बढ़ेगा।

 

सिंह आर्थिक राशिफल : आपको तनाव हो सकता है

 

सिंह राशि के लोगों को आज हर मामले में सावधान रहने की जरूरत है। आज किसी कारण से आपको तनाव हो सकता है और आपका मन दुखी हो सकता है। अनावश्यक चिंताओं से घिरे रहेंगे। शाम आते-आते स्थिति में सुधार होगा और कोई नई उपलब्धि हासलि होने से मन प्रसन्‍न होगा। सामाजिक उत्तरदायित्व की पूर्ति होगी और किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन न करें।

 

कन्या आर्थिक राशिफल : रुका पैसा मिलने से प्रसन्‍नता होगी

 

कन्या राशि के लोगों को आज सभी कार्य काफी तत्‍परता से करने चाहिए। स्वजनों से सुख मिलेगा और कहीं से रुका पैसा मिलने से आपको प्रसन्‍नता होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें और किसी से खराब न बोलें। करियर के मामले में आज कुछ खास मौका आपको मिल सकता है। आज आपको सरकार की तरफ से भी राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं। धन में वृद्धि होगी। किसी को पैसे उधार न दें।

 

तुला आर्थिक राशिफल : पद व प्रतिष्‍ठा में वृद्धि होगी

 

तुला राशि वालों के हिलए आज का दिन भाग्यशाली होगा और आज आपकी पद व प्रतिष्‍ठा में वृद्धि होगी। आज दोपहर के बाद मन कुछ उलझन में रहेगा। समस्याओं का उचित समाधान न मिलने से मानसिक अशांति हो सकती है। यात्रा के बारे में योजना बन सकती है। व्‍यापार करने वाले लोगों के लिए आज दिन हल्‍का रहेगा और आपका काम में मन नहीं लगेगा।

 

वृश्चिक आर्थिक राशिफल : मन में नई ऊर्जा का संचार होगा

 

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानियों और उलझन वाला रहेगा। आज आपके मन में कुछ कर दिखाने की धुन सवार रहेगी। अधिकारी वर्ग के लोगों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ होगा और आपके मन में नई ऊर्जा का संचार होगा। संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है। धन के मामले में लाभ होगा।

 

धनु आर्थिक राशिफल : आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है

 

धनु राशि के लोगों का दिन शुभ है और कोई ऐसा काम होगा जिससे आपको रुका धन प्राप्‍त हो सकता है। आज आपका मन आध्यात्म में बढ़ेगा। रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें, वरना आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। नए संपर्कों से आपका सितारा बुलंद होगा।

 

मकर आर्थिक राशिफल : अधिकारियों के साथ होगी कहासुनी

 

आज कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपका कोई प्रस्‍ताव पसंद न आने की वजह से यह विवाद हो सकता है। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा शाम तक आपकी स्थिति सुधरेगी। अतिथियों के आगमन से अचानक से आपके ऊपर व्यय भार बढ़ेगा। कोई अच्‍छा कार्य करने से आपको पुण्‍य प्राप्‍त होगा और आपको आर्थिक लाभ होगा।

 

कुंभ आर्थिक राशिफल : सभी योजनाएं सफल होंगी

 

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता प्राप्ति का है और आपके धन में वृद्धि होने से आपका हर कार्य में मन लगेगा और उत्‍साह बना रहेगा। उत्तरार्ध में वृद्धि होगी और आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी। वाहन, भूमि खरीदने, स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तुएं आप खरीद सकते हैं ओर उसमें आपको लाभ होगा।

 

मीन आर्थिक राशिफल : हर कार्य में भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा

 

मीन राशि वालों के लिए लाभ का दिन है। धन लाभ होने से आपके कोष में वृद्धि होगी और आपको हर कार्य में भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा। आज का दिन संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में व्यतीत होगा। किसी कम्पटिशन में आपकी जीत हो सकती है। किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा। मौसम में बदलाव होने की वजह से आपका स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित हो सकता है।