Career Horoscope, 10 July 2023: सावन के पहले सोमवार को कर्क और तुला राशि वालों पर बरसेगी शिवजी की कृपा, कार्यक्षेत्र में होगी उन्‍नति

राशिफल

सोमवार 10 जुलाई को किस्‍मत मेष और तुला राशि वालों पर मेहरबान होगी। आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा और भगवान शिव की कृपा से सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आर्थिक राशिफल।

मेष आर्थिक राशिफल: कानूनी विवाद में फंस सकते हैं

 

मेष राशि वालों का दिन शुभ है और आज आपकी सभी महत्‍वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी। ऑफिस और कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन में सुधार होगा। आज के दिन आपके घर में कोई आपका पैसा लौटाने आ सकता है। आपकी यात्रा सामान्य रूप से लाभप्रद रहेगी। दोपहर के बाद किसी उच्चाधिकारी से वाद विवाद होने से आप किसी कानूनी विवाद में फंस सकते हैं। शाम के वक्‍त किसी योजना के पूर्ण होने से लाभ होगा। अतिथि आगमन से खर्च बढ़ सकता है और बीमारियों पर आपका पैसा पानी की तरह खर्च होगा।

 

वृष आर्थिक राशिफल: कोई प्रिय वस्तु खरीद सकते हैं

 

वृष राशि के लोगों को आज हर कार्य में सावधानी रखने की जरूरत है। आज कार्यक्षेत्र में किसी अधिकारी से या व्यवसाय क्षेत्र में व्यापारी से अनबन हो सकती है। अपने कार्य कौशल से आप अपने अधूरे कार्य पूर्ण कर लेंगे और शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीद सकते हैं और उसमें आपका व्‍यय होगा। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा और भाग्य साथ देगा।

 

मिथुन आर्थिक राशिफल: मन दुखी हो सकता है

 

मिथुन राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आपकी सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। किसी कारण से मन दुखी हो सकता है। अगर आप राजनीति में हैं तो आपकी गतिविधियों में रुकावट आ सकती है। अपराह्न के बाद नवनिर्माण की रूप रेखा बनेगी। किसी कार्य में सिद्धि मिलेगी। रात को किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

 

कर्क आर्थिक राशिफल: लोगों को उन्नति मिल सकती है

 

कर्क राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आपको कहीं से रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी और व्यापार में साझीदारों का सहयोग प्राप्‍त होगा और आपको अच्‍छे कार्य करने को मिलेंगे। नौकरीपेशा वर्ग के लोगों को उन्नति मिल सकती है। मन को शांति मिलेगी। अत्यधिक श्रम से थकान हो सकती है। कुछ वक्‍त आराम के लिए निकालें।

 

सिंह आर्थिक राशिफल: जरूरी कार्य सिद्ध होंगे

 

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फलकारक है। समाज में आपकी छव‍ि में सुधार होगा और कार्यक्षेत्र में लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। हर कार्य में सजगता बरतें। पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। आज आपके जरूरी कार्य सिद्ध होंगे।

 

कन्या आर्थिक राशिफल: मन प्रसन्न रहेगा

 

कन्या राशि के लोगों को भाग्‍य का साथ मिलेगा और आपको उत्‍तम संपित्‍त की प्राप्ति होगी। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उत्तरदायित्व बढ़ने से कुछ असहज स्थिति आपके सामने आ सकती है। आज पुराने मित्रों के मिलन से मन प्रसन्न रहेगा और पुराने लटके कार्य में आपको उनकी मदद मिल सकती है।

 

तुला आर्थिक राशिफल: भाग्‍य में वृद्धि का दिन है

 

तुला राशि के लोगों के भाग्‍य में वृद्धि का दिन है और आपको आज भौतिक सुख भोगने को मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्‍त होगा। प्रयासों में सफलता प्राप्‍त होगी। मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। सांयकाल से लेकर रात्रि तक किसी विशेष वस्‍तु की प्राप्ति हो सकती है।

 

वृश्चिक आर्थिक राशिफल: आपके अधिकारों में वृद्धि होगी

 

वृश्चिक राशि के लोगों का दिन आज व्‍यस्‍तता में बीतेगा और आज आपका पूरा दिन परोपकार करने में बीतेगा। दूसरों की सहायता करने से आपको खुशी होगी। ऑफिस में आपके अधिकारों में वृद्धि होने के कारण साथियों का मूड खराब हो सकता है। शाम का वक्‍त परिवार के लोगों के साथ यात्रा में बीतेगा।

 

धनु आर्थिक राशिफल: आर्थिक संकट का सामना

 

धनु राशि के लोगों को आज किसी मामले में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने धैर्य और मृदु व्यवहार से हर कार्य को पूर्ण कर लेंगे। अपने प्रिय व्यक्ति की मदद करने की वजह से आपको लोगों का विरोध का सामना करना पड़ सकता है। रात का समय मनोविनोद में बीतेगा।

 

मकर आर्थिक राशिफल: दौड़भाग और खर्च करना पड़ सकता है

 

मकर राशि वालों का दिन शुभ है और आज आपको किसी नई डील से लाभ हो सकता है। परिवार में किसी की बीमारी को लेकर आपको काफी दौड़भाग और खर्च करना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय या गाड़ी चलाते समय टेंशन न लें वरना परेशानी हो सकती है। दोस्‍तों के साथ पैसों को लेकर कोई डील न करें। जोखिम के कामों से दूर रहें।

 

कुंभ आर्थिक राशिफल: सफलता मिलने से हर्ष होगा

 

कुंभ राशि के लोगों का दिन शुभ है और कोई सफलता मिलने से आपको हर्ष होगा। किसी महान सफलता से हर्ष होगा। बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आने से संतोष होगा। दिन के उत्तरार्द्ध में पिछले चार दिनों से चली आ रही समस्‍याएं दूर होंगी। कहासुनी को बातचीत से सुलझा लें।

 

मीन आर्थिक राशिफल: मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी

 

मीन राशि के लोगों का दिन सुखद और सफलता देने वाला रहेगा। दिन अच्छा है, जिन यंगस्टर्स ने अभी अपने करियर का आरंभ किया है, उन्हें आज अपने ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सांयकाल से रात्रि का समय मेल-मिलाप में बीतेगा।