5 August Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

राशिफल

मेष

आज सितारे आपके विपक्ष में दिखाई देते हैं। इसलिए दिन को सामान्य रुप से निकालें। प्रेमी को नाराजगी का मौका तब मिल पाएगा जब आप उससे मिलेगें या फोन पर बातचीत करेगें। आप कुछ भी बहाना बनाकर एक उचित दूरी रखें। बदनामी के योग आज बन रहे हैं इसलिए सतर्क रहने में ही भलाई है।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):

आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए अप्रत्याशित सिद्ध हो सकता है। आप अपनी ऊर्जा व कल्पनाशक्ति दोनो को मिलाकर दिन को अनुकूल बनाने का प्रयास करेगें। लेकिन फिर भी सही और गलत में अंतर भी करना आपको आना चाहिए।  अपने प्रेमी जीवन को शायद आप सामाजिक तौर पर सबके सामने लाने का प्रयास भी कर सकते हैं।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):

माता अथवा माता समान महिला आज आपके प्रेमी जीवन में रोड़े अटकाने का काम कर सकती है। आप जो भी करे परिस्थितियों को और भविष्य को जहन में रखकर ही तय करें। आज की रात रंगीनी में प्रेमी के साथ बीतने की भी संभावना बनती है। इससे दिन में खराब  हुआ मूड रात को ठीक हो जाएगा।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):

मानसिक संताप बने रहने की बात नजर आती है। आप स्वयं किसी बात से परेशान हो सकते हैं और इस परेशानी से आपके आसपास का सारा माहौल ही खराब सा होता दिखता है। आपके प्रेमी जीवन पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आप स्वयं इसके लिए अधिक जिम्मेदार नजर आते हैं। भावनाओं को नियंत्रित करना भी जरुरी होता है।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):

अपने प्रेमी जीवन और अपने कार्यक्षेत्र को मिक्स ना करें। दोनों की जिम्मेदारियाँ कई बार एक साथ भी निभानी पड़ सकती है। ऎसे में आपको परेशान ना होकर डटकर मुकाबला करना चाहिए। प्रेमी का साथ भी आपको मिला हुआ है। ऎसे में आप दोनों स्थानों पर अपने उत्तरदायित्वों का बोझ आसानी से उठा पाएंगें।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): 

आज आपके प्रेम सितारे गर्दिश में डूबे हुए लग रहे हैं। आप बिना कारण चिड़चिड़े से नजर आ रहे हैं। आपको स्वयं समझ नहीं आएगा कि इस दुविधा से कैसे निकला जाए। सारा चिड़चिड़ापन आपका अपने प्रेमी पर निकल सकता है जिससे संबंध कुछ समय के लिए बिगड़ सकते हैं। आपका प्रेमी आपका मूड ठीक करने का प्रयास करेगा लेकिन निष्फल ही रहेगा।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):

प्रेमी से कुछ ना कुछ नया मिलने की उम्मीद बन रही है। आप दोनों रोमांस में सराबोर भी हो सकते हैं। यदि आप वाकई में प्रेमी को चाहते हैं तब आपको उसके ऊपर बी कोई संदेह नहीं रह जाएगा। आपको चारों ओर खुशियाँ ही खुशियाँ नजर आएगी। प्रेमी से किसी ना किसी रुप में लाभ की प्राप्ति भी हो सकती है।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): 

आपका प्रेमी आज गद्दारी दिखाने का प्रयास कर सकता है और आपको जब पता चलेगा तब तक शायद बहुत देर हो चुकी हो। यदि प्रेम संबंध अभी पुराने नहीं हैं तब आपको अपने कीमती सामान पर नजर रखनी चाहिए और प्रेमी की हरकतों पर भी निगाह रखना अति आवश्यक होगा।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):

आज अचानक कोई बुरी घटना प्रेम संबंधों को लेकर घट सकती है। आप यदि थोड़ा सतर्क रहने का प्रयास करेगें तब शायद इसके बुरे प्रभाव को कुछ कम किया जा सके। आपके प्रेमी को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी अथवा चोटादि लगने की संभावना बनती है। जरा सी सावधानी रखना आपके लिए बचाव ला सकता है।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):

प्रेम संबंध यदि छिपे हुए हैं तब आज उनके उजागर होने की संभावना बनती है और यदि आप स्वयं अपने प्रेम के बारे में सभी को बताना चाहते हैं तब थोड़ा हंगामा घर में खड़ा हो सकता है। यदि आप विवाहित हैं और जीवनसाथी से अलग आपके संबंध भी बने हुए हैं तब उनकी भनक जीवनसाथी को लग सकती है, सतर्क रहें।

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): 

जो संबंध अभी तक चले आ रहे थे आज किसी कारणवश वह टूटने की कगार पर आ सकते हैं। सुबह तक तो समय ठीक ही होगा लेकिन जैसे – जैसे दिन बढ़ता जाएगा तब संबंधों में गर्माहट देखी जा सकती है। आपका प्रेमी बिना बात किसी छोटी बात को अज्ञानतावश अथवा किसी के बहकावे में आकर, तूल दे सकता है। इससे आपका हृदय काफी अधिक आहत होगा और आप भी क्रोध में आकर उसे खरी खोटी सुना सकते हैं।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): 

शादीशुदा होते हुए भी यदि आप किसी अन्य के साथ जुड़े हुए हैं तब आपके लिए दिन अनुकूल नही कहा जा सकता है। आज आपका भेद खुलने की संभावना बनी हुई है और यह दोपहर बाद अधिक नकारात्मक नजर आता है। आपकी ओर से कुछ नहीं होगा बल्कि आपका प्रेमी यह राज जग जाहिर कर सकता है और आप एक नई मुसीबत में फंस सकते हैं।