15 September Ka Love Rashifal : जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

2022

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): 

मेष राशि के जातकों के मन में आज प्रेम की भावनाओं का उबाल रहेगा। रोमांस का दायरा पहले के मुकाबले ज्यादा रहेगा। पार्टनर संग अपने रिश्तों को पहले से मुकाबले अधिक अहमियत देने में कामयाब रहेंगे।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): 

आज आपकी मुलाकात किसी आकर्षक व्यक्ति के साथ हो सकती है। यह मुलाकात आपके मन में प्रेम की कुछ तरंगे पैदा करेंगी। भावनात्मक रूप से साथी के साथ ज्यादा जुड़ाव महसूस करेंगे।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):  

साथी संग पूरा दिन रोमांस और मजे के साथ बीतेगा। रिश्तों में खुशहाली और सकारात्मक का भाव रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। साथी के साथ खुलकर अपने विचारों को शेयर करेंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):

कर्क राशि के जातकों के लिए प्रेम के लिहाज से आज का दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता है। पार्टनर के साथ किसी  मुद्दे को लेकर तनाव बढ़ सकता है। धन के मामले में खर्चे बढ़ सकते हैं। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  

आपके लिए आज का दिन तनाव रहित और खुशहाली से बीतेगा। प्रेम करने वाले जातकों को अपने साथी संग भरपूर रोमांस का मौका मिलेगा।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):

आज प्रेम के रिश्तों में कुछ उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर साथी संग वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है और इस स्थिति से बचना और निकलना होगा। तभी आगे रिश्ता चल पाएगा। पार्टनर को ठंडे दिमाग से आपको समझना होगा। कोई भी निर्णय करने से पहले अपनी पार्टनर की सहमति लेना आवश्यक है।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): 

आज आपकी सभी तरह की प्रेम की इच्छाएं पूरी होंगी। रिश्तों में प्यार परवान चढ़ेगा। वहीं जिन प्रेमी जोड़ियों के रिश्तों में कठिनाईयां आ रही है वह दूर होंगी। प्यार एक अच्छा एहसास है जिसे आपको संभालकर चलना होगा। आज आपके पार्टनर का व्यवहार आपको चौका सकता है।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  

जो लोग प्रेम में हैं उनके लिए आज आपने साथी की किसी बात का ध्यान से सुनना होगा। रोमांस के भरपूर मौके आपको मिलेंगे। दांपत्य जीवन जीने वाले जातकों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): 

आज रिश्तों में प्यार पहले से ज्यादा मजबूत होगा। पिछले सभी गिले शिकवे भुलाकर आप साथी के साथ सदभावना से रहना चाहेगें और अपनी रात को रंगीन बनाने के सभी इंतजाम भी आप कर सकते हैं।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):

अपने इमोशन्स को बस थोड़ा सा थामकर रखें क्योंकि प्रेमी से मिलते ही सारे इमोशन्स रोके ना रुकेंगे और दोनो ही इसमें पूरी तरह से बह सकते हैं।

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): 

आज का दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता है। अकारण ही परेशानियां बनी रह सकती हैं। आज दोनों के मध्य मतभेद पैदा होने की नौबत आ सकती है। आप दोनों ही अपने-अपने तर्क पर अड़े रह सकते हैं और एक-दूसरे की बात को बराबर काटने का प्रयास कर सकते हैं।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):

आप किसी के साथ प्रेम संबंधों में बंधे हुए हैं तो उन्हें लेकर कुछ परेशानी वाला दिन हो सकता है। आपको साथ से मिलना है तब खुलेआम सार्वजनिक स्थान पर आलिंगन करने का प्रयास ना करें, परेशानी पैदा हो सकती है।