13 July Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

राशिफल

मेष

आज सितारे आपके विपक्ष में दिखाई देते हैं। इसलिए दिन को सामान्य रुप से निकालें। प्रेमी को नाराजगी का मौका तब मिल पाएगा जब आप उससे मिलेगें या फोन पर बातचीत करेगें। आप कुछ भी बहाना बनाकर एक उचित दूरी रखें। बदनामी के योग आज बन रहे हैं इसलिए सतर्क रहने में ही भलाई है।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): 

आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए अप्रत्याशित सिद्ध हो सकता है। आप अपनी ऊर्जा व कल्पनाशक्ति दोनो को मिलाकर दिन को अनुकूल बनाने का प्रयास करेगें। लेकिन फिर भी सही और गलत में अंतर भी करना आपको आना चाहिए। अपने प्रेमी जीवन को शायद आप सामाजिक तौर पर सबके सामने लाने का प्रयास भी कर सकते हैं।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): 

माता अथवा माता समान महिला आज आपके प्रेमी जीवन में रोड़े अटकाने का काम कर सकती है। आप जो भी करे परिस्थितियों को और भविष्य को जहन में रखकर ही तय करें।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): 

मानसिक संताप बने रहने की बात नजर आती है। आप स्वयं किसी बात से परेशान हो सकते हैं और इस परेशानी से आपके आसपास का सारा माहौल ही खराब सा होता दिखता है। आपके प्रेमी जीवन पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आप स्वयं इसके लिए अधिक जिम्मेदार नजर आते हैं। भावनाओं को नियंत्रित करना भी जरुरी होता है।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): 

अपने प्रेमी जीवन और अपने कार्यक्षेत्र को मिक्स ना करें। दोनों की जिम्मेदारियाँ कई बार एक साथ भी निभानी पड़ सकती है। ऎसे में आपको परेशान ना होकर डटकर मुकाबला करना चाहिए। प्रेमी का साथ भी आपको मिला हुआ है। ऎसे में आप दोनों स्थानों पर अपने उत्तरदायित्वों का बोझ आसानी से उठा पाएंगें।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  

आज आपके प्रेम सितारे गर्दिश में डूबे हुए लग रहे हैं। आप बिना कारण चिड़चिड़े से नजर आ रहे हैं। आपको स्वयं समझ नहीं आएगा कि इस दुविधा से कैसे निकला जाए। सारा चिड़चिड़ापन आपका अपने प्रेमी पर निकल सकता है जिससे संबंध कुछ समय के लिए बिगड़ सकते हैं। आपका प्रेमी आपका मूड ठीक करने का प्रयास करेगा लेकिन निष्फल ही रहेगा।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): 

आज अपने संबंध में दरार डालने वाले व्यक्ति से सावधान रहें। किसी भी विषय को बाहरी दखल के बिना निपटाएं। बाहरी दखल केवल आपकी समस्या को बढ़ाएगी। साथी से साफ बात करें।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): 

आज आप भाग्यवश ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जिसकी सोच व कार्य-शैली आपसे बहुत मिलती है। आप इस संबंध को आगे ले जाने के विषय में सोचेंगे। आपके परिवार के सदस्य भी इसमें आपके साथ हैं।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): 

आज का दिन आपसी मतभेदों को भुलाकर अपने रिश्तों को कायम रखने का दिन है, आप पाएंगे कि आज हालात समाप्ति के दौर पर हैं। यह परिस्थितियां ग्रह नक्षत्रों के अनुसार बदली हैं। अपनी सोच को सकारात्मक रखते हुए सावधानी पूर्वक निर्णय लें।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): 

आज आप अपने पक्के व पुराने दोस्त से किसी ऐसी जगह मिल सकते हैं, जिसके बारे में आपने सोचा ना हो। उसके साथ रिश्ते को लेकर आप सोचते रहे हैं। आज रिश्ते को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। जो लोग पहले से किसी रिश्ते से जुड़े हैं, वे आज अपने पार्टनर के लिए समय निकाल पाएंगे। अपने प्यार और जज्बातों को उभरने दें।

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): 

ऐसी संभावना है कि आज आपका पहला आकर्षण पहला प्यार बन सकता है। आज आप अपने सपनों के सौदागर से मिलेंगे और उसके सारे गुण आपको दिखेंगे। कल्पना के प्रवाह में बहने से पहले निश्चित कर लें कि यह सिर्फ आकर्षण तो नहीं। अगर ऐसा नहीं तो इसे जिन्दगी भर का रिश्ता बनाने की कोशिश कीजिए।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): 

नए पार्टनर की कईं दिनों से चली आ रही असफल खोज आज सकारात्मक दिशा दिखाएगी। आंखें खुली रखें और पुराने स्रोतों से पता लगाएं, जिन्हें आपने निराश होकर छोड़ दिया था। आप अपने प्रयास की सफलता पर हैरान होंगे।