वृषभ साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 मई:

साप्ताहिक राशिफल

वृषभ

Advertisements

वृषभ राशि के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक साबित होगा। सुख-संपत्ति में वृद्धि होगी। सप्ताह की शुरुआत में सेहत संबंधी कुछेक दिक्कतें जैसे मौसमी बीमारी या कोई पुरानी बीमारी उभरने से शारीरिक कष्ट मिल सकता है लेकिन उत्तरार्ध तक आपको स्वास्थ्य लाभ मिल जाएगा। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बहुत शुभ रहने वाला है।

पूर्व में निवेश किए गए धन से लाभ संभव है। हालांकि इस सप्ताह भी किसी योजना या व्यापार में धन का निवेश करने पर लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी। भविष्य में आप इसका बड़ा लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। हालांकि आपको धन के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता एवं भाई-बहनों का पूरा सहयोग समर्थन मिलता रहेगा।

सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है, जिसे निबटाने के लिए उन्हें अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने होंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी रमणीय स्थल की यात्रा के योग बनेंगे।

उपाय: प्रतिदिन घर में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं। देवी दुर्गा के किसी एक मंत्र का प्रतिदिन एक माला जप करें।

Advertisements

Leave a Reply