मिथुन साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 मई:

साप्ताहिक राशिफल

मिथुन

Advertisements

मिथुन राशि वालों का यह सप्ताह हंसी-खुशी बीतने वाला है। इस सप्ताह आपको तमाम तरह के धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में घर के किसी सदस्य को मिली बड़ी उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। घर-परिवार में किसी प्रिय सदस्य के आने से आपकी खुशियों में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

परिजनों के साथ अच्छे पल बिताने और पिकनिक-पार्टी के खूब अवसर प्राप्त होंगे। सेहत भी अच्छी बनी रहेगी। आप खुद को चुस्त-दुरुस्त पाएंगे। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह गुडलक लिए है। व्यवसाय से जुड़े लोग अपने कारोबार का विस्तार करने में कामयाब होंगे। वृष राशि से जुड़े लोगों की बाजार में साख बढ़ेगी।

बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। बीते कुछ समय से चली आ रही व्यापारिक मंदी इस सप्ताह काफी हद तक दूर हो जाएगी। करियर-कारोबार के संबंध में की गई यात्राएं शुभता और लाभ लिए रहेंगी। अपने प्रियतम के साथ समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। जीवनसाथी से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की विधि-विधान से पूजा और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

Advertisements

Leave a Reply